फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Give full rights to women following the path of Islam

इस्लाम के आदर्शों पर चल महिलाओं को दें पूरा अधिकार

Tue, 12 Jan 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Give full rights to women following the path of Islam
अंबेडकरनगर। इस्लाम में महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा दिया गया है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस्लाम के बताए रास्तों पर चलते हुए महिलाओं को उनका अधिकार दें। यदि इसमें कोई किसी भी प्रकार की कमी करता है या फिर महिला उत्पीड़न करता है, तो वह वास्तव में इस्लाम का सच्चा मानने वाला नहीं है। यह बातें मौलाना मोहम्मद मोहसनि ने मजलिस को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

हजपुरा स्थित इमामबारगाह में आयोजित मजलिस में मौलाना मोहसिन ने कहा कि आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा की इकलौती बेटी फातिमा जहेरा ने महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में सबसे पहले जागरूक किया था। उन्होंने इस संबंध में अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया था। फातिमा जहेरा ने ऐसे समय में महिलाओं को जागरूक करना प्रारंभ किया था, जब अरब में यदि लड़कियां पैदा होती थीं, तो उन्हें जिंदा दफना दिया जाता था। जागरूकता का ही नतीजा था कि इस प्रथा की समाप्ति हो गई।
विज्ञापन

मौलाना ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लड़कियों पर दो परिवारों की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में उनका साक्षर होना अत्यंत आवश्यक है। मौलाना ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग लड़कों को बेहतर शिक्षा देने पर अधिक जोर देते हैं। यह गलत है। कहा कि महिला हिंसा को इस्लाम में बड़ा गुनाह बताया गया है। बाद में मौलाना ने फातिमा जहेरा की शहादत पढ़कर माहौल को भावुक बना। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद अली, मौलाना अरशी, सिब्ते हसन, राहिब, जाहिद, नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed