फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Give children the opportunity to speak openly in class

Ambedkar Nagar News: बच्चों को कक्षा में खुलकर बोलने का दें अवसर

Wed, 24 Sep 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 24 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Give children the opportunity to speak openly in class
रामनगर बीआरसी में प्र​​शिक्षण के दौरान उप​स्थित ​शि​क्षक-​शि​क्षिकाएं।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर में एनसीईआरटी और एनएफएल आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के नौवें चक्र का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन बुधवार को शिक्षकों को आज की शिक्षा व्यवस्था की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

संदर्भदाता त्रिशूलधारी पांडेय ने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों को कक्षा में खुलकर बोलने का अवसर दें, उनसे ऐसे प्रश्न पूछें जिनमें सोचने की गुंजाइश हो और समूहों में चर्चा करवा कर उनके दृष्टिकोण को सम्मान दें। संदर्भदाता विनय चतुर्वेदी ने उदाहरण देते हुए समझाया कि ग्रिडिंग की मदद से पाठ योजना को चरणबद्ध रूप से तैयार करना, समय प्रबंधन करना और बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप संसाधनों को समायोजित करना संभव होता है। संदर्भदाता अभिषेक यादव ने बताया कि यह पद्धति उन बच्चों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होती है जो किसी विशेष विषय या कौशल में पिछड़ रहे होते हैं। इस दौरान एकता श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, नीलम, आशा, अमृता, रूप किशोर विश्वकर्मा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed