फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl murdered tightly, dead body found in the field

युवती की गला कसकर हत्या, खेत में मिला शव

Wed, 02 Mar 2022 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Girl murdered tightly, dead body found in the field
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी युवती का शव बुधवार को गांव के पास गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। दुपट्टे से गला कस कर हत्या की गई थी। घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। शव के पास से पुलिस ने पायल व कपड़े आदि भी बरामद किया है। एएसपी संजय कुमार राय भी गांव पहुंचे, और मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अंतिमा उर्फ शिवानी सिंह पुत्री सत्यप्रकाश सिंह मंगलवार दिन में करीब 10 बजे घर से फोटो खिंचवाने के लिए महरुआ बाजार के लिए निकली थी। बताया जाता है कि वह इसके बाद घर नहीं लौटी। विलंब होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच बुधवार सुबह गांव के बाहर स्थित एक गन्ने के खेत में हत्या कर फेंका शव मिला। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकजुट हो गए। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक अंतिमा की दुपट्टे से गला कसकर निमर्मता पूर्वक हत्या की गई थी। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। महरुआ पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेत से एक पायल व पॉलीथिन में कुछ कपड़ा भी बरामद हुआ है। एएसपी संजय कुमार राय ने भी मौके का जायजा लिया। परिजनों से वार्ता कर मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि जल्द ही केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की चर्चा भी है। उधर महरुआ थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर मिली है। छानबीन के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed