फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl education

बालिकाओं के विकास व सुरक्षा को लेकर निभाएं सभी लोग जिम्मेदारी

Fri, 28 Jun 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Girl education
आलापुर। बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को लेकर सभी को संकल्पित होना होगा तभी सरकार की महत्वाकांक्षी बालिका सुरक्षा योजना को साकार किया जा सकता है। ये विचार शुक्रवार को जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज, रामनगर में आयोजित बालिका जागरूकता अभियान व जनपदीय प्रधानाचार्य गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि डीएम राकेश कुमार मिश्र ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी अभिभावकों को सामाजिक कुरीतियों को पीछे छोड़कर बालिकाओं को शिक्षित करने पर जोर देना होगा। शिक्षा ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो समाज व देश में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को दूरकर देश की महिलाओं व बेटियों को उनके अधिकारों के लिए प्रेरित कर सकता है। डीएम ने बताया कि जनपद में बालिका सुरक्षा जागरूकता के लिए टीम गठित कर जुलाई माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में बसों का संचालन हो रहा है, वहां के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रत्येक थाने से टीमें क्षेत्र के विद्यालयों का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान किया। संचालन प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर एएसपी अशोक कुमार राय, एसडीएम भरतलाल सरोज, सीओ आरपी राय के अलावा अन्य अधिकारी व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed