{"_id":"62094d7af4d54147f00a0eda","slug":"girl-dies-due-to-electrocution-teenager-burns-ambedkar-nagar-news-lko617688560","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवती की मौत, किशोरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवती की मौत, किशोरी झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर भटपुरा महमूदपुर गांव में रविवार को नहाने के दौरान हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर भटपुरा महमूदपुर गांव निवासी वर्षा वर्मा (18) हैंडपंप पर नहा रही थी। हैंडपंप से टुल्लू पंप जुड़ा हुआ था। बताया जाता है कि इसी बीच हैंडपंप में करंट उतर आया, जिससे वर्षा करंट की चपेट में आ गई।
चीख पुकार पर घर में मौजूद उसकी रिश्तेदार अनु (16) वहां पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनु की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।