{"_id":"fab6a7f1a070b03d285ba64f08a4a994","slug":"girl-died-by-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किशोरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किशोरी झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी कल्लू की 16 वर्षीय पुत्री रूबी गुरुवार दोपहर घर की साफ सफाई कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान उसका पैर पंखे के तार पर पड़ गया। तार कहीं से कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने किसी प्रकार उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन