फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl and old man scorched after being hit by current

करंट की चपेट में आकर युवती व वृद्ध झुलसे

Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Girl and old man scorched after being hit by current
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में युवती व वृद्ध करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वृद्ध की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अन्तर्गत पलई रामनगर निवासी मोहम्मद इदरीस (65) बुधवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह खेत के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उसका हाथ बिजली के खंभे से छू गया। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार व गुहार पर जब तक आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसे खंभे से अलग किया, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुका था।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी शालिनी (21) मंगलवार देर शाम कपड़ा प्रेस कर रही थी। इसी बीच कटे तार पर हाथ पड़ने से वह करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार पर पहुंचे घरवालों ने उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed