फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ghee and milk distributed among the malnourished

कुपोषितों में बांटा घी और दूध

Sat, 06 Mar 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ghee and milk distributed among the malnourished
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील के सुलेमपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में शनिवार को वितरण कार्यक्रम में 6 गर्भवती व 11 धात्री महिलाओं को किट प्रदान की गई। दो कुपोषित बच्चों को दूध व घी बांटा गया। सभी को बताया गया कि पौष्टिक आहार लेने से जच्चा व बच्चा स्वस्थ रहते हैं। ऐसे में गर्भावस्था के समय भोजन पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी सुलेमपुर की ऊषा सिंह ने 6 गर्भवती को दूध व घी, 11 धात्री को दूध पाउडर बांटा। कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार ग्रहण करना जरूरी है। संतुलित आहार लेने से जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। ऐसे में सभी को चाहिए कि वे पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन

अपील की कि गर्भवती समय समय पर खून की जांच कराती रहें। यदि खून की कमी हो, तो आयरन युक्त आहार लें। साथ ही आवश्यकतानुसार आयरन की गोली भी लें। धात्री महिलाओं से कहा कि वे समय समय पर बच्चे का वजन कराती रहें। यदि वजन में कमी हो रही हो, तो बालरोग विशेषज्ञ को दिखाएं। आंगनबाड़ी कर्मचारी गोविंदपुर सुंदरी देवी की देखरेख में सभी बच्चों का वजन किया गया। दो कुपोषित बच्चों को देशी घी व दूध पाउडर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed