फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ghats lit up with lamps on Dev Diwali

Ambedkar Nagar News: देव दीपावली पर दीयों से जगमगाए घाट

Sat, 16 Nov 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 16 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ghats lit up with lamps on Dev Diwali
वैदिक आश्रम देवभूमि के तत्वावधान में सरयू घाट पर दीये जलाते श्रद्धालु। 
अंबेडकरनगर। देव दीपावली पर्व पर शुक्रवार देर शाम तहसील क्षेत्र आलापुर व टांडा के सरयू नदी के अलग-अलग घाट दीयों से जगमगा उठे। विधिविधानपूर्वक मंत्रोच्चार के बीच दीप जले और इसके बाद सरयू नदी की आरती में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। इस दौरान जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


आलापुर के सनातन वैदिक आश्रम देवभूमि नयागांव में श्रीनिवास वेदांती महाराज के सानिध्य में दीपोत्सव का आयोजन हुआ। यहां 51 हजार दीप जलाकर विधिवत पूजन अर्चन हुआ। दीपों की रोशनी से सरयू नदी किनारा जगमग हो उठा। अध्यक्ष तारकेश्वर यादव और आश्रम के प्रभारी रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि आस-पास के सभी गांवों की महिलाएं और जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर के छात्रों के प्रयास से यह महोत्सव बेहतर बन सका। इसी तरह चहोड़ाघाट पर 11000, कम्हरिया घाट पर 5100 के दीये जलाए गए। तहसील क्षेत्र टांडा के श्री झारखंडनाथ महादेव मंदिर परिसर में इस बीच 5100, हुनमानगढ़ी घाट पर 2100, रामजानकी मंदिर में 5100 दीये जलाए गए।
विज्ञापन


वहीं, श्रवणक्षेत्र घाट पर देव दीपावली का आयोजन श्रवणक्षेत्र महोत्सव न्यास अध्यक्ष अनुपम पांडेय की मौजूदगी में हुआ। यहां कुल 2100 दीपक जलाने के साथ ही यहां आरती व पूजन भी हुआ।

वैदिक आश्रम देवभूमि के तत्वावधान में सरयू घाट पर दीये जलाते श्रद्धालु। 

वैदिक आश्रम देवभूमि के तत्वावधान में सरयू घाट पर दीये जलाते श्रद्धालु। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed