फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ghat beautification will be done from 35 lakhs

Ambedkar Nagar News: 35 लाख से होगा घाट सौंदर्यीकरण

Sat, 25 Mar 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 25 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ghat beautification will be done from 35 lakhs
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। नगर में सरयू नदी के तट पर स्थित हनुमानगढ़ी घाट का 35 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण होगा। इसका जायजा लेने के लिए शनिवार को डीएम अविनाश सिंह टांडा पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम दीपक वर्मा व नगर परिषद की अवर अभियंता नीतू कुमारी के साथ घाट का जायजा लिया।
विज्ञापन




डीएम ने कहा कि हनुमानगढ़ी घाट की सीढि़यों का बेहतर ढंग से नवनिर्माण होने के साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए टिनशेड के भी निर्माण होंगे। डीएम ने सुरक्षा आदि का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन




डीएम ने यहां प्रतिदिन आरती करने के लिए विशेष प्लेटफाॅर्म बनाने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर राकेश गौरव, एसडी सिंह, हरिश्चंद पाठक, अनुराग जायसवाल, निशांत पांडेय व अमजद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed