फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gharauni distributed to 337 people

337 लोगों को बांटी गईं घरौनी

Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gharauni distributed to 337 people
अंबेडकरनगर के भीटी में ग्रामीणों को घरौंनी सौंपते एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले की अलग-अलग तहसीलों में शनिवार को घरौनी का वितरण किया गया। अकबरपुर तहसील में जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष, भीटी में एमएलसी व पूर्व सांसद डॉ. हरिओम पांडेय व जलालपुर तहसील में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने घरौनी ग्रामीणों को सौंपी। सभी पांच तहसीलों में कुल 337 ग्रामीणों को घरौनी दी गई। सीएम की ओर से लखनऊ में प्रमाणपत्र वितरण का लाइव प्रसारण भी हुआ।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने घरौनी मुहैया कराते हुए इसके लाभ के बारे में समझाया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश ने भी सरकार की इस योजना को काफी उपयोगी बताया। तहसीलदार जेपी यादव ने बताया कि क्षेत्र में घरौनी बनाने का अभियान तेजी से चल रहा है। तहसील में हाजीपुर मरुई गांव के पांच ग्रामीणों को घरौनी दी गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने किसानों को घरौनी सौंपी। समारोह में कुल 32 नागरिकों को घरौनी दी गई। एसडीएम भरतलाल गुप्त ने बताया कि कई गांवों में घरौनी योजना पर काम चल रहा है। सभी नागरिकों को उनकी आबादी भूमि का प्रमाणपत्र मिलेगा। मौके पर तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, नायब तहसीलदार राज कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर के वसुधा सिंह सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को घरौनी सौंपी। एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि 30 गांवों में लगभग एक हजार घरौनी तैयार हो चुकी हैं, जल्द ही इसका वितरण किया जाएगा। मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार देव आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले के 176 ग्रामों में 19 हजार 200 घरौनी तैयार हो चुकी है। इसका वितरण जल्द ही लेखपालों के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed