{"_id":"577bed9f4f1c1b6e697fb062","slug":"ghaghara-water-level-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात और बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, उल्टहवा मांझा, मांझा कला, मांझा चिंतौरा, अवसानपुर समेत कई ऐसे गांव हैं, जो प्रत्येक वर्ष सरयू नदी की बाढ़ से घिर जाते हैं।
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने ऐसे में समय रहते सभी कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा है। सरयू नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान 92.73 मीटर से नीचे है। एसडीएम पंकज कुमार ने टांडा तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना।
विज्ञापन
कहा कि प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
टांडा तहसील क्षेत्र में स्थित सभी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए नाविकों की सूची बना ली गई है। जर्जर नावों को दुुरुस्त कराने का काम भी तेज करा दिया गया है। गोताखोरों का मोबाइल नंबर भी प्रशासन ने अपने पास रख लिया है।