{"_id":"6457e5f7a8e411132403d864","slug":"ggics-new-building-will-be-built-with-five-crores-ambedkar-nagar-news-c-13-1-221717-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच करोड़़ से बनेगा जीजीआईसी का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच करोड़़ से बनेगा जीजीआईसी का नया भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जर्जर हो चुके राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के नए भवन का निर्माण पांच करोड़ रुपये से होगा। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश संघ एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या को दी गई है। यहां पढ़ रहीं कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में पंजीकृत कराया जाएगा जबकि कक्षा नौ से इंटर तक की छात्राओं को राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में स्थानांतरित किया जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी जाएगी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन लंबे समय से पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। लगभग एक दशक पूर्व संबंधित भवन को निष्प्रयोज्य भी घोषित कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भी छात्राएं जान जोखिम में डालकर शिक्षा हासिल कर रही हैं। इसके अलावा शिक्षिकाओं के आवास भी बुरी तरह से जर्जर हो गए हैं। इस दशा को बीते दिनों ही अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था।
इस बीच अब शासन ने नए भवन के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार पांच करोड़ की लागत से नए भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश संघ एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या को सौंपी गई है। अलंकार योजना के तहत निर्मित होने वाले भवन के निर्माण से पहले जर्जर हो चुके भवन को ढहाया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शांति प्रजापति ने बताया कि यहां पढ़ने वाली कक्षा छह से कक्षा आठ तक की 26 छात्राओं का पंजीकरण उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में कराया जा रहा है। सोमवार से पंजीकरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक की 75 छात्राओं को राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में स्थानांतरित किया जाएगा। इन्हें शिक्षा देने के लिए 19 शिक्षिकाओं को भी संबंधित कॉलेज में स्थानांतरित किया जाएगा। यह प्रक्रिया भी सोमवार से ही प्रारंभ होगी। सिर्फ प्रधानाचार्य का कार्यालय ही पुराने भवन में संचालित होगा। इन सभी प्रक्रियाओं की अनुमति डीएम ने प्रदान कर दी है।
शीघ्र शुरू होगा ध्वस्तीकरण
पांच करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण होगा। इससे पहले जर्जर हो चुके भवन का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। - अवधकिशोर सिंह, डीआईओएस