फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ganesh idols installed, worship begins

गणेश प्रतिमाएं स्थापित, पूजन-अर्चन शुरू

Fri, 10 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ganesh idols installed, worship begins
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर गणेश चतुर्थी पर्व के मौके पर पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का पर्व उल्लास से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और भगवान गणेश का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं भी पंडालों में सज गईं, जहां आसपास के श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गणपति बप्पा मोरया की धुन यहां सुबह से ही सुनाई पड़ने लगी थी। चार दिवसीय इस पर्व का समापन जिले में 13 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी का उल्लास शुक्रवार को जिले में भी दिखाई पड़ा। सुबह से ही व्रतधारियों ने स्नान आदि कर विधिविधान से विभिन्न मंदिरों व पूजा-पंडालों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने यथासंभव सोना, तांबा, चांदी, मिट्टी या गोबर से गणेशजी की प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा की। श्रद्धालुओं में आस्था है कि भगवान गणेश की आराधना करने से घर-परिवार में सुख व शांति आती है। जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही मंदिरों में गणपति बप्पा मोरया के भजनों के गीतों की गूंज रही।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के साथ ही जिले में गणेश उत्सव का भी शुभारंभ हो गया। जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हुई है। जिला मुख्यालय पर पुराने तहसील तिराहे के निकट, बनगांव रोड, शहजादपुर, रोडवेज आदि क्षेत्रों में गणेश प्रतिमा की स्थापना कर श्रद्धालु पूजन-अर्चन कर रहे हैं। इसके अलावा टांडा, बसखारी, भीटी, जलालपुर आदि क्षेत्रों में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजन-अर्चन कर रहे हैं। प्रतिमाओं का विसर्जन 13 सितंबर को होगा। जिला प्रशासन ने सभी पूजा समितियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है। कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पूजा पंडाल न लगाए जाएं। साथ ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ न जुटायी जाए। कोरोना गाइडलाइन का पालन गंभीरता से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed