{"_id":"61cf3f8d25bbf0679b2c8bc4","slug":"gaiety-to-welcome-the-new-year-ambedkar-nagar-news-lko611394567","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष के स्वागत को लेकर उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष के स्वागत को लेकर उल्लास
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रोडवेज पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर फूलों की खरीदारी करते नागरिक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ंबेडकरनगर। नए वर्ष के स्वागत को लेकर शुक्रवार को युवाओं में उल्लास का माहौल रहा। होटलों व घरों में पार्टी के आयोजन को भव्य बनाने के लिए युवक-युवतियां व अन्य नागरिक पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। भव्यता के लिए बाजारों में युवाओं ने पहुंचकर जमकर खरीदारी की। खराब मौसम के बावजूद हुई खरीदारी के चलते बाजारों मेें पूरे दिन रौनक रही। इस बीच नए वर्ष के स्वागत के लिए जिला मुख्यालय से लेकर अन्य नगरीय क्षेत्रों में स्थित होटलों को रंग-बिरंगी झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया था। ओमिक्रॉन को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार देर शाम तक होटलों में नए वर्ष के स्वागत का जश्न चला, तो घरों में देर रात तक खुशियां मनाई गईं। हालांकि शाम होते ही ज्यादातर लोग घरों में चले गए और नए वर्ष पर आधी रात को दिखने वाला हुजूम नजर नहीं आया। युवाओं ने एक-दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ ही मिष्ठान का वितरण किया, तो आतिशबाजी भी की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर नए वर्ष की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुक्रवार दोपहर से ही प्रारंभ हो गया, जो देर रात तक चलता रहा।
वर्ष 2021 को अलविदा कहने व नए वर्ष के स्वागत को लेकर शुक्रवार को युवाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक युवा नए वर्ष के स्वागत में होने वाले जश्न की तैयारियों में शुक्रवार सुबह से ही जुट गए। सभी अपने-अपने ढंग से स्वागत का जश्न मनाने के लिए पूरे दिन जुटे रहे। नए वर्ष के स्वागत की भव्यता में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए बाजारों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की। इससे पूरे दिन जिले की बाजारों में रौनक रही। बाजारों में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने से नए वर्ष के स्वागत के उल्लास में और भी चार चांद लग गए। इस बीच नए वर्ष के स्वागत में होने वाली पार्टियों को देखते हुए न सिर्फ जिला मुख्यालय, बल्कि नगरीय क्षेत्रों में स्थित होटलों को रंग-बिरंगी झालरों से भव्य ढंग से सजाया गया।
शाम होते-होते जगह-जगह नए वर्ष के स्वागत के जश्न में युवा मशगूल हो गए। कई जगह डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। हालांकि नव वर्ष के स्वागत में होने वाले जश्न में ओमिक्रॉन के चलते दिशा निर्देश जरूर कुछ हद तक बाधक बने। दरअसल ओमिक्रॉन को देखते रात्रि 11 बजे से रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा प्रदेश सरकार ने कर रखी है। ऐसे में युवाओं ने शासन के दिशा निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन भी किया। देर शाम तक होटलों में जहां नए वर्ष के स्वागत में जश्न चलता रहा, तो वहीं घरों में देर रात तक खुशियां मनाई गईं। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
मुंह कराया मीठा, तो जमकर आतिशबाजी
नव वर्ष के स्वागत के जश्न में डूबे युवाओं ने एक-दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। किसी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी, तो किसी ने फोन कर बधाई दी। जश्न में डूबे युवाओं ने नए वर्ष की मिठास का अहसास करते हुए एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। इसके साथ ही आतिशबाजी का भी दौर देर शाम से प्रारंभ हो गया, जो मध्य रात्रि तक चलता रहा। इसमें न सिर्फ युवाओं ने बल्कि बच्चों ने भी भागीदारी की।
सोशल मीडिया पर चला बधाई देने का दौर
नव वर्ष की बधाई देने का दौर शुक्रवार दोपहर से ही प्रारंभ हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। नए वर्ष के स्वागत की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का बढ़-चढ़कर सहारा लिया गया। फेसबुक, व्हाट्स एप, इंस्टाग्राम के माध्यम से युवाओं ने अपने मित्रों व रिश्तेदारों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा युवतियों ने भी नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
युवा निभाएं सकारात्मक भूमिका की जिम्मेदारी
नव वर्ष का स्वागत पूरे जोश के साथ करें, लेकिन ऐसा करते समय धैर्य न खोएं। युवाओं पर समाज व देश के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए नए वर्ष के स्वागत का जश्न मनाएं। साथ ही युवाओं को चाहिए कि वे नए वर्ष पर संकल्प लें कि अपने कर्तव्य व सकारात्मक भूमिका को निष्ठापूर्वक निभाते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
सैमुअल पॉल एन, डीएम
विवादों से बचें, करें पुलिस का सहयोग
नए वर्ष के जश्न के दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करें। जश्न मनाने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। इस दौरान इस बात का जरूर ध्यान रखें कि तनिक सी लापरवाही से परिवार की खुशियों को झटका लग सकता है। इसके साथ ही नए वर्ष पर यह संकल्प भी लेना होगा कि भयमुक्त समाज की स्थापना करने के लिए पुलिस प्रशासन का समुचित सहयोग करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। कोई भी समाज विरोधी गतिविधि होते देखें, तो उसका विरोध करें। ऐसा न कर सकें, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
आलोक प्रियदर्शी, एसपी
जाति-धर्म के फेर मेें न पड़ें युवक
युवा देश की रीढ़ हैं। देश के विकास में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे नव वर्ष का स्वागत करने के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने की भी शपथ लें। साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए भी सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। युवाओं को चाहिए कि वे अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान दें। पढ़ाई को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जाति व धर्म के भेद में उन्हें पड़ने से बचना होगा।
रितेश पांडेय, सांसद
लिखी जाएगी विकास की नई गाथा
उम्मीद है कि नए वर्ष पर जिले में विकास की नई गाथा लिखी जएगी। जिले में विकास चहुंओर हो सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आमजन को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विकास में सहयोग करना होगा। बीते वर्ष में हुईं मुश्किलों को दूर करते हुए एक नई ऊर्जा के साथ के साथ विकास कार्य सुनिश्चित कराए जाएंगे।
साधू वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष
सकारात्मक सोच के साथ बढ़ें आगे
मौजूदा समय में सरकारों की तरफ से लगातार आम आदमी की खुशहाली के लिए काम हो रहा है। लोगों को अब राहत भी मिलने लगी है। असर साफ दिख रहा है। हम सब नगर पालिका के माध्यम से आम नागरिकों की सेवा कर रहे हैं। नए वर्ष में मेरी सभी नगरवासियों व जनपदवासियों से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों को गंदगी से निजात दिलाने को लेकर गंभीर हों। साफ सफाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
सरिता गुप्त, नगर परिषद अध्यक्ष अकबरपुर