{"_id":"5d6801c18ebc3e016a180262","slug":"furtilizer-ambedkar-nagar-news-lko478745887","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों से यूरिया नदारद भटकने को विवश हो रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों से यूरिया नदारद भटकने को विवश हो रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न साधन सहकारी समितियों से यूरिया खाद नदारद है। यूरिया की कमी से परेशान किसान प्राइवेट दुकान से ऊंचे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। दुकानदार इसका भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं। इससे किसानों को खासी दिक्कत हो रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है।
बताते चलें कि इस समय धान की फसल को खरपतवार से साफ करने के बाद अब यूरिया छिड़कने का सीजन चल रहा है। ऐसे में साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद होने से किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। तहसील क्षेत्र के रुकनुद्दीनपुर, बड़ेपुर, रेवई, जीवत, नेवादा, सुरहुरपुर, बड़ागांव, किशुनपुर कबिरहा, अम्मरपुर में लगभग 15 से अधिक दिनों से यूरिया नदारद है।
इससे किसान साधन सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। यही नहीं मजबूर होकर किसान प्राइवेट दुकानों पर ऊंचे दामों पर खाद खरीदने के लिए विवश हैं। कासिमपुर निवासी संतोष कुमार, सकरा निवासी राजेंद्र प्रसाद, गौसपुर निवासी अनिल कुमार, सम्मनपुर निवासी रामअवतार, अलमापुर निवासी जियालाल, बलुआ निवासी बहादुर, नेवादा निवासी उदय प्रताप, संतराम, सुरजूपुर निवासी दिवाकर दयाराम आदि लोगों ने बताया कि करीब एक पखवारे से अधिक समय से यूरिया की किल्लत है।
विज्ञापन
समितियों से यूरिया नदारद होने के चलते किसानों को मजबूर होकर महंगे दाम पर यूरिया खाद खरीदना पड़ रहा है। इससे आर्थिक चपत लग रही है। इस बावत एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूरिया समिति पर न होने की शिकायत मिली है। मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। जल्द ही समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।