फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   From infants to youngsters, the treasure of knowledge will be open for everyone

Ambedkar Nagar News: नौनिहाल से नौजवान तक, सबके लिए खुलेगा ज्ञान का खजाना

Tue, 02 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
From infants to youngsters, the treasure of knowledge will be open for everyone
अंबेडकरनगर। ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ान देने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जिले में 346 डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का निर्णय लिया है। नौनिहालों से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तक के साथ हर वर्ग के लिए इन पुस्तकालयों में ज्ञान का खजाना सहेजा जाएगा।
विज्ञापन

पाठकों की रुचि और जरूरत के अनुसार पुस्तकें चयनित करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें बीएसए, डीआईओएस और पुस्तकालय अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। प्रत्येक लाइब्रेरी पर करीब चार लाख रुपये खर्च होंगे, जिनमें से 1.80 लाख रुपये सिर्फ पुस्तकों की खरीद पर खर्च किए जाएंगे। इनमें से आधी किताबें नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) से और शेष स्थानीय स्तर से मंगाई जाएंगी। डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने बताया कि इस पहल का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाना है, ताकि बच्चों की बुनियादी शिक्षा से लेकर युवाओं की परीक्षा तैयारी तक हर जरूरत पूरी हो सके।
विज्ञापन

हर आयु वर्ग के लिए होगी सामग्री उपलब्ध
लाइब्रेरी में छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें होंगी, वहीं युवा वर्ग के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल ग्रामीण शिक्षा को एक नई दिशा देने की ओर एक अहम कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed