{"_id":"621922ed9ba46212276f7016","slug":"from-10-akhilesh-will-tell-evms-to-be-unfaithful-ambedkar-nagar-news-lko619426956","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से अखिलेश ईवीएम को बताएंगे बेवफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से अखिलेश ईवीएम को बताएंगे बेवफा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जयराम जनता विद्यालय में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम के समर्थन में शुक्रवार को आलापुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा कि वे देश के गृहमंत्री अमित शाह का संदेश लेकर आए हैं। टोटी चुराने वाले जनता को रोटी कहां से देंगे। 10 मार्च को मतगणना के बाद अखिलेश ईवीएम को बेवफा बताएंगे। 100 सीटों का आंकड़ा पार कर पाना सपा के लिए संभव नहीं है।
जयराम जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 मार्च के बाद ईवीएम को बेवफा बोला जाएगा। करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव चुनाव हार रहे हैं। भाजपा के 40 वर्ष पुराने कार्यकर्ता त्रिवेणीराम को एक बार फिर विधानसभा भेजने का आह्वान किया। कहा कि सपा के गुंडा राज, माफिया राज और आतंकियों से रिश्तों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
योगी व मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ही गरीबों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के सबको राशन, आवास तथा अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। योगी की सरकार बनने पर हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाएगा। आलापुर के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में अरबों रुपये का निवेश बढ़ा रही है। ऐसे में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
कहा कि योगी की सरकार की आगामी पंचवर्षीय योजना में प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज तथा एक समस्त सुविधाओं से लैस अस्पताल उपलब्ध होगा। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष डॉॅ मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, विधायक अनीता कमल, विधायक संजू देवी, विकास तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता प्रत्याशी त्रिवेणीराम, भाजपा नेत्री उपमा पांडेय, राजेश चौहान, सुरेश कनौजिया, प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, अमरेंद्रकांत सिंह व विनोद तिवारी आदि ने स्वागत किया।