{"_id":"61e703b72e3ed2445c440212","slug":"freedom-fighter-cremated-with-state-honors-ambedkar-nagar-news-lko61404493","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता सेनानी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता सेनानी का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के शेखूपुर निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम वर्मा (100) का सोमवार की रात निधन हो गया। सुबह तमाम लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर सलामी दी। बाद में राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अंतिम संस्कार किया गया।
जलालपुर तहसील क्षेत्र के शेखूपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम वर्मा कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इस बीच सोमवार की रात उनका निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मंगलवार को सुबह बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की। उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, प्रभारी कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी व अन्य पुलिस कर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सलामी दी। बाद में राजकीय सम्मान के साथ गांव स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बंदूकों से उन्हेें सलामी दी। श्रीराम वर्मा ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए खूब संघर्ष किया था। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वे युवाओं को हमेशा देश व समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहते थे। उनका मानना था कि युवाओं के कंधों पर ही देश के नव निर्माण का दारोमदार है। ऐसे में उनकी भागीदारी बेहद अहम है।