{"_id":"5f5d07db8ebc3e98555a6c66","slug":"fraud-ambedkar-nagar-news-lko539847660","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की संपत्ति हड़पने की कोशिश में दो जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की संपत्ति हड़पने की कोशिश में दो जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 27 वर्ष पूर्व लापता हुए ग्रामीण का फर्जी आधारकार्ड बनाकर उसकी करोड़ों की संपत्ति हड़पने के प्रयास में दो जालसाजों को अहिरौली पुलिस ने दबोच लिया। एक अभियुक्त अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है जबकि दूसरा राजस्थान का है। दोनों ने मिलकर उसकी करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए लापता ग्रामीण का फर्जी आधारकार्ड बना लिया। परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी तब हुई जब आधारकार्ड रजिस्ट्ररी के जरिए उसके घर पहुंचा। परिजनों ने मामले की शिकायत तत्काल अहिरौली पुलिस से की थी।
करीब 27 वर्ष पहले अहिरौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर बेलाबाग निवासी छठ्ठू अग्रहरि उर्फ सन्तोष पुत्र शिव प्रसाद अग्रहरि लापता हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच बीते दिनों अचानक छठ्ठू अग्रहरि उर्फ संतोष के नाम से आधारकार्ड घर पहुंच गया। इस पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजनों का आरोप था कि कुछ लोग उसके हिस्से की करोड़ों रुपए की संपत्ति हड़पने की कोशिश की है। मामला पुलिस उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने अहिरौली पुलिस को तत्काल मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। अहिरौली पुलिस नेे मामले की जांच पड़ताल की और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा त्रिलोकपुर शिवशंकर शर्मा व सिकन्दरा थाना बयाना जनपद भरतपुर राजस्थान तुलसीराम को अहिरौली थाना क्षेत्र के दरबन रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त शिवशंकर दिल्ली की शिवम ट्रेडिंग के नाम से वाटर सीलिंग की दुकान चलाता है। जबकि तुलसीराम दुकान पर 3-4 साल से काम करता है। यह जानकर अभियुक्त शिव शंकर शर्मा द्वारा तुलसीराम की मदद से फर्जी आधार कार्ड छठ्ठू अग्रहरि उर्फ सन्तोष कुमार निवासी फत्तेपुर बेलाबाग, थाना अहिरौली अम्बेडकरनगर के नाम से बनवा लिया। उस पर अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करा दिया। इसकी मदद से वह संतोष के हिस्से की करोड़ों की भूमि को हड़पना चाह रहा था, और उस भूमि को चुपके से बचने की तैयारी में थे। उनके पास से छठ्ठू अग्रहरि निवासी फत्तेपुर बेलाबाग, थाना अहिरौली जनपद अंबेकरनगर के नाम से फर्जी आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद हुई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, राय साहब, प्रमोद शर्मा व पूरन सिंह आदि शामिल रहे।