{"_id":"6532d4d7b436c275690ffa26","slug":"four-trains-did-not-reach-akbarpur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-5085-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अकबरपुर नहीं पहुंचीं चार ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर नहीं पहुंचीं चार ट्रेनें, यात्री परेशान
Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेनें शुक्रवार को स्टेशन नहीं पहुंचीं। इसमें से मरुधर व इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहीं जबकि कोटा पटना व आनंद विहार टर्मिनल डायवर्ट होने के चलते दूसरे रूट से गुजरीं। इसके चलते इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए पहुंचे काफी संख्या में यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
वहीं फरक्का डाउन दो घंटे, दून डाउन तीन घंटे, गंगा सतलज डाउन साढ़े चार घंटे, कोलकाता डाउन चार घंटे, जम्मूतवी अप ढाई घंटे, गंगा सतलज अप तीन घंटे, दून अप तीन घंटे विलंब से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लुधियाना जाने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे मालीपुर के प्रदीप कुमार व राजेश ने कहा कि ट्रेनों की लेट लतीफी से काफी दिक्कत हो रही है।
उन्होंने कहा कि ट्रेनों के निरस्त होने या फिर दूसरे रूट से चले जाने के चलते जो ट्रेनें आ रही हैं उनमें पहले से ही काफी भीड़ चल रही है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को ट्रेनों सफर को लेकर दिक्कत बढ़ी है। टांडा के महेंद्र निषाद व रोहित जायसवाल भी ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान दिखे।
विज्ञापन
उधर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि यात्रियों को लगातार ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दी जाती है। मोबाइल एप के जरिए भी यात्री स्थिति को जान सकते हैं। इससे वह स्टेशन पर ट्रेनों के लंबे इंतजार से बच सकते हैं।