फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four thousand cases of corona protocol violation will be returned

कोरोना प्रोटोकाल उल्लंघन के चार हजार केस होंगे वापस

Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four thousand cases of corona protocol violation will be returned
अंबेडकरनगर। राज्य सरकार की घोषणा के बाद जिले में कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन से जुड़े लगभग चार हजार मुकदमों की वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे लगभग सवा छह हजार व्यक्तियों को मुकदमों की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। शासन के इस निर्णय का संबंधित नागरिकों ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रक्रिया को जल्द से जल्द अमल में लाया जाना चाहिए। इस बीच कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन के क्रम में पुलिस विभाग अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक रकम सिर्फ मास्क न लगाने के जुर्माने के तौर पर वसूल कर पूरे अयोध्या मंडल में अव्वल बना हुुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का दौर शुरू होने पर राज्य सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध लागू करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। इनका उल्लंघन करने पर कई तरह की कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग चरणों में की। अब जबकि राज्य सरकार ने कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर दर्ज हुए मुकदमों की वापसी का निर्णय लिया है तो इसका लाभ लगभग सवा छह हजार ऐसे नागरिकों को मिलना तय हो गया है जिन पर अलग-अलग मामलों में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में कुल 2 हजार 895 मामले दर्ज कराए गए। जबकि अन्य उल्लंघन को लेकर कुल 1014 मुकदमे दर्ज हुए। इसमें सवा छह हजार व्यक्तियों को नामजद करते हुए अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ। अब राज्य सरकार के निर्णय का लाभ इन संबंधित लोगों को मिलेगा। फिलहाल तो इन मामलों की वापसी के लिए कोई पत्र जिला मुख्यालय नहीं पहुंचा है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस संदर्भ में जरूरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अकबरपुर के रामनयन के विरुद्घ कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। कहा कि मुकदमा वापस हुआ तो तारीख पर कोर्ट जाने आदि की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। जलालपुर के सुरेंद्र यादव ने बताया कि जानकारी के अभाव में मुझसे कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हो गया था। इसमें केस दर्ज हुआ था। अब खुशी है कि राज्य सरकार के निर्णय के चलते केस वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड
कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कराने के क्रम में जनपद पुलिस ने मास्क न पहनने पर चालान करने में रिकॉर्ड बनाया है। कई माह से अंबेडकरनगर जनपद पूरे अयोध्या मंडल में पहले स्थान पर चल रहा है। पुलिस मीडिया सेल की प्रभारी देविका सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर एक लाख 59 हजार 754 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एक करोड़ 63 लाख 29 हजार 950 रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। मौजूदा माह में यह वसूली समूचे अयोध्या मंडल में अव्वल है। कोरोना गाइडलाइन के अन्य उल्लंघन में 5 लाख 27 हजार 250 रुपये जुर्माना वसूला गया। दो पहिया वाहन पर मास्क न लगाने को लेकर 6 लाख 850 रुपये का जुर्माना लगाकर वसूला गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर सजगता बरती जा रही है। जांच की जा रही है। साथ ही जुर्माना लगाया जा रहा है।

प्राथमिकता के साथ होगा अमल
शासन की तरफ से कोरोना संक्रमण के दौरान दर्ज मुकदमों की वापसी को लेकर अभी कोई निर्देश सीधे तौर पर नहीं मिला है। जैसे ही कोई निर्देश प्राप्त होता है, उस पर प्राथमिकता के साथ अमल कराया जाएगा।
- संजय राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed