{"_id":"b3a2c059dbd60951543b2fb99a784a1c","slug":"four-scorched-eight-million-property-turn-in-to-ashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार झुलसे, आठ लाख की संपत्ति राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार झुलसे, आठ लाख की संपत्ति राख
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग अलग घरों में चल रहे इन पावरलूमों में आग लगने से काम कर रहे चार बुनकर झुलस गए, जबकि लगभग कई मोटरों और कीमती धागों समेत आठ लाख की संपत्ति राख हो गई। अचानक हुए इस हादसे से गांव में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि शार्ट सर्किट होने के बाद फोन करने पर उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति ठप तो की गई, लेकिन 15 मिनट बाद फिर बहाल कर दी गई। इससे लोगों को और भी मुसीबत उठानी पड़ी। पावर कॉरपोरेशन ने दोबारा जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाने के मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे नेवारी दुराजपुर गांव में शार्ट सर्किट से एक दर्जन घरों में चल रहे पावरलूमों में आग लग गई। किसी की मोटर से धुआं उठने लगा तो कहीं पर मशीन में लगे धागे जलने लगे। पावरलूम चला रहे चार लोग भी झुलस गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन
घटना की सूचना गांव के मौलाना कलाम अहमद ने दूरभाष से विद्युत उपकेन्द्र रामनगर में दी। सूचना पर आपूर्ति तो ठप कर दी गई लेकिन 15 मिनट बाद ही फिर से बहाल कर दी गई। इससे फिर हड़कंप मच गया। पुन: आपूर्ति बहाल होने से शहजाद (30) पुत्र अब्दुल हसन व मोहम्मद अजहर पुत्र हाजी उमर झुलस गए।
इसमें से शहजाद को गंभीर हालत में आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे घायल मोहम्मद अजहर का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। करंट की चपेट में आए दो अन्य बुनकर मोहम्मद अजर व कलाम भी झुलस गए हैं। उनका भी इलाज स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है।
विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग से खलील आलम की पावरलूम मोटर और उसमें लगा धागा जलकर नष्ट हो गया। इससे उन्हें करीब 20 हजार रुपए की चपत लगी। इसी तरह बदरुद्दीन पुत्र हजीमुल का विद्युत मोटर व धागा सहित 15 हजार का नुकसान हुआ।
सफी मोहम्मद पुत्र हसन का 11 हजार का धागा, हाजी मुम्मताज का धागा व मोटर जलने से 20 हजार, हाफिज उमर का धागा जलने से 25 हजार, हाजी मुमताज का धागा जलने से 30 हजार, नसीम का धागा जलने से 25 हजार, जलालदुद्दीन र सलाम का मोटर व धागा जलने से करीब 30-30 हजार, हाजी कमरुज्जमा का धागा व अन्य उपकरण जलने से 30 हजार, मुजफ्फर हुसैन मोहम्मद असलम का धागा जलने से 10-10 हजार से अधिक का व मसीउज्जमा का धागा सहित अन्य उपकरण जलने से 15 हजार तथा गुलाम साबिर का धागा आदि जलने से 12 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।
इसके अलावा गांव में कई अन्य ग्रामीणों के विद्युत तार व अन्य सामान भी जल गए हैं। इसमें भी करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना से ग्रामीणों में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा।