फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   four person's are injured in rain

बारिश से ढहा कच्चा घर, एक परिवार के चार लोग घायल

Tue, 09 Jul 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
four person's are injured in rain
अंबेडकरनगर। जलालपुर थाना अंतर्गत महुवल मानिकापुर गांव में मंगलवार तड़के छप्परनुमा घर के ढहने से चार लोग मलबे में दब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक सभी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी पुद्दन का गांव में ही छप्परनुमा घर है। सोमवार शाम से ही लगातार हो रही बारिश से घर में पानी भर गया। मंगलवार तड़के परिवार के सदस्य पानी निकाल रहे थे। इसी बीच अचानक कच्ची दीवार व छप्पर भरभराकर ढह गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गुहार पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। एकजुट ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू किया।
विज्ञापन

अथक प्रयास के बाद मलबे में दबे रीमा (22) पत्नी अजय, नेहा (17) पुत्री रामसुरेश, प्रेमा देवी (58) पत्नी पुद्दीन व ऊषा (28) पत्नी राकेश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक भी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। स्थानीय इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रेमा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed