{"_id":"c006f1c720898e63c58fd65d6f81c880","slug":"four-people-suffering-from-snakebite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोग सर्पदंश से पीड़ित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोग सर्पदंश से पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के दादूपट्टी गांव निवासी सुशीला (35) पत्नी निनकू गुरुवार देर शाम उस समय सर्पदंश की शिकार हो गई, जब घर पर कुछ कार्य कर रही थी।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मालीपुर थाना क्षेत्र के आलनपुर अखई गांव निवासिनी नीलम (19) पुत्री त्रिलोकी को गुरुवार देर शाम घर की साफ सफाई करते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी संग्राम (30) पुत्र बिपत चौधरी शुक्रवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गए। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी गांव निवासिनी श्यामलता (22) पत्नी संतोष शुक्रवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई।
विज्ञापन