{"_id":"5b9ce39352dbb96c40f04b396472bc24","slug":"four-people-suffering-from-diarrhea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिला समेत चार को डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिला समेत चार को डायरिया
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिरौली थाना अंतर्गत किशुनपुर गांव निवासिनी सीमा (29) पत्नी सब्बन की मंगलवार देर सायं अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी दस्त आने लगी। परिवारीजनों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी जयप्रकाश (28) पुत्र रामखिलावन बुधवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत अखंडनगर निवासी संजय (18) पुत्र रामनरेश को मंगलवार रात उल्टी दस्त होने लगा। घर वालों ने पहले घरेलू इलाज किया, लेकिन जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो अंबेडकरनगर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरपुर गांव निवासिनी आरती (32) पत्नी गुड्डू की तबियत मंगलवार रात खराब हो गई। उसे अंबेडकरनगर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सभी मरीजों की हालत इलाज के बाद सामान्य है।