{"_id":"f9bffe1c2e9dda86584ca5d11c096d7e","slug":"four-people-bitten-by-snakes-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों को सांपों ने डसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों को सांपों ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अंतर्गत ताजपुर गांव निवासी मुल्लन की पत्नी नगमा बानो (55) मंगलवार रात घर में काम करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। नगमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी राजेंद्र (50) पुत्र दयाराम को बुधवार सुबह खेत की सिंचाई करने के दौरान सांप ने डंस लिया। टांडा थाना अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासी सुरेश (35) पुत्र सभाजीत बुधवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना अंतर्गत बांसपुर गांव निवासी सुधाकर की पत्नी प्रमिला (32) को बुधवार सुबह घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया। सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन