{"_id":"cacb287194e90f8f1bfb606eb987cf21","slug":"four-patients-of-diarrhea-admitted-in-district-hospital-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चार और डायरिया के मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चार और डायरिया के मरीज भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी अखिलेश (19) पुत्र बाबूराम बुधवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने पहले उसे स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव निवासिनी विमलेश (18) पुत्री दिलीप कुमार को बुधवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगी। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के संघतिया मोहल्ला निवासी जयराम (40) पुत्र बनारसी की बुधवार सुबह तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब उल्टी-दस्त बंद नगी हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरियाबाजार निवासी रामनरेश (32) पुत्र रामलौट बुधवार सुबह डायरिया से पीड़ित हो गया। स्थानीय इलाज के बावजूद उसकी तबियत लगातार बिगडने लगी तो परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन