{"_id":"6a9f9d8dcd1ae0f9af0a3648","slug":"four-members-of-same-family-died-after-being-hit-by-school-bus-in-ambedkar-nagar-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण हादसा: स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत; अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण हादसा: स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत; अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे
Tue, 08 Sep 2026 11:01 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:01 AM IST
सार
सुल्तानपुर में स्कूल बस की टक्कर से दंपती और बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
स्कूल बस की टक्कर से दंपती और बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर पहुंचे लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
हादसा अखंडनगर थाना क्षेत्र में अल्लीपुर के पास हुआ। हादसे में रामलौट गुप्ता (50), उनकी पत्नी दुर्गावती देवी (46), पुत्र अजय (22) की मौत हुई है। बताया गया कि ये सभी लोग भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उजड़ गया परिवार
स्थानीय लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। सभी को जिला अस्पताल, अकबरपुर लाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में चार बेटियां बची हैं। इनका इकलौता पुत्र अजय ही था। ऐसे में चार बेटियों का पूरा परिवार ही उजड़ गया है।
विज्ञापन