{"_id":"628d18f607d2016505729859","slug":"four-lakh-people-faced-power-crisis-ambedkar-nagar-news-lko6320779142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख लोगों ने झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख लोगों ने झेला बिजली संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आंधी और बारिश से खंभों व तारों के टूटने के चलते आधा दर्जन उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति सोमवार पूरी रात ठप रही। मंगलवार को भी लगभग पूरे दिन तमाम क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाई। इससे करीब चार लाख आबादी प्रभावित हुई। ज्यादातर क्षेत्रों में 24 घंटे से अधिक समय तक उपभोक्ता बिना बिजली के हाल बेहाल रहे। जिला मुख्यालय के ही अलग-अलग क्षेत्रों में पूरी रात व मंगलवार दिन में उपभोक्ताओं को बिजली नसीब नहीं हो पाई। ऐसा इसलिए क्योंकि पावर कॉर्पोरेशन अभियंताओं व कर्मियों ने प्राथमिकता के साथ गड़बड़ी को दूर कराने की तरफ ध्यान नहीं दिया। उपभोक्ताओं में इसे लेकर नाराजगी दिखी। स्थिति को भांपते हुए अधिशाषी अभियंता ने एक अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
सोमवार को दोपहर बाद आई आंधी ने जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह से बेपटरी कर दिया था। कहीं खंभे तो कहीं जर्जर तार गिर गये। कहीं पेड़ या फिर डाल गिरने से विद्युत खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। गड़बड़ी दूर करने को लेकर पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंताओं व कर्मचारियों ने सोमवार को रुचि नहीं ली। इसका खामियाजा लगभग चार लाख आबादी को भुगतना पड़ा।
अकबरपुर नगर के बैरमपुर बरवां उपकेंद्र से जुड़ी आपूर्ति ठप हो जाने के चलते इंद्रलोक कॉलोनी, मीरानपुर गोविंद गनेशपुर, पार्क रोड क्षेत्र तथा व बनगांव रोड मोड़ आदि इलाके में सोमवार पूरी रात बिजली नहीं आई। मंगलवार दिन में भी यहां आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। जहांगीरगंज के माडमऊ फीडर की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। विद्युत उपकेंद्र बिलउवा से होने वाली आपूर्ति दर्जनों गांवों में बाधित हो गई। अशरफपुर बरवां समेत टांडा, भीटी, बसखारी आदि क्षेत्रों के तमाम फीडरों का भी यही हाल रहा। इन सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ गड़बड़ी न दूर करने के चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतेें हुईं।
विज्ञापन
कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे जेई
आंधी के बीच अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर फायर स्टेशन के निकट पीपल का पेड़ गिर पड़ा। इससे सात से अधिक खंभे जहां क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं तार भी टूट गए। नतीजा यह कि बैरमपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र से अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में की जानी वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। यहां भी गड़बड़ी को दूर करने में बड़ी लापरवाही सामने आई। फायर स्टेशन के निकट क्षतिग्रस्त खंभों व तारों को दुरुस्त करने में कर्मचारी तो लगे, लेकिन विद्युत उपकेंद्र के जेई रामअचल गुप्ता तत्परतापूर्वक मौके पर नहीं पहुंच सके। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने संबंधित जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
कई क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था से की गई आपूर्ति
आंधी से बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति के बीच जिला मुख्यालय के कई क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत आपूर्ति की गई। जर्जर तार व विद्युत खंभों के क्षतिग्रस्त होने से अकबरपुर नगर के इंद्रलोक कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। सोमवार रात तो यह कॉलोनी अंधेरे में रही, लेकिन नागरिकों के हित को देखते हुए मंगलवार को दोपहर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा भी कई अन्य क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति की गई।
गड़बड़ी दूर करने में हुई देरी
अकबरपुर नगर के दीप कुमार व नरेंद्र जायसवाल ने कहा कि आंधी के बाद बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति को व्यवस्थित करने में पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदारों की ओर से विलंब किया गया। ज्यादातर स्थानों पर आपदा से निपटने में देरी की गई। इसी का नतीजा रहा कि इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। शहजादपुर के इम्तियाज व सत्यप्रकाश ने कहा कि यदि समय रहते गड़बड़ी दूर करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया होता, तो शायद इस प्रकार की परिस्थिति न उत्पन्न होती। गड़बड़ी दूर करने में जिम्मेदारों द्वारा लापरवाही बरती गई। उपभोक्ता रामप्रसाद व अजीत कुमार ने कहा कि जिम्मेदारों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
दूर कराई जा रही गड़बड़ी
आंधी के चलते सोमवार को जिले में कई स्थानों पर पेड़ व डाल गिरने से तार व खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सोमवार देर शाम से ही गड़बड़ी को दूर कराए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया, जो मंगलवार को भी जारी रहा। शीघ्र ही सभी गड़बड़ी दूर कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
-वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर उपकेंद्र