फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four lakh cardholders will get free ration

चार लाख कार्डधारकों को मुफ्त मिलेगा राशन

Fri, 11 Jun 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four lakh cardholders will get free ration
अंबेडकरनगर। जिले के 4 लाख राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। सस्ती दर पर मिलने वाला राशन, उन्हें जून, जुलाई व अगस्त में निशुल्क मिलेगा। कोरोना संकट को देखते हुए राशन कार्डधारकों को यह लाभ दिया जा रहा है। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के चार लाख राशन कार्डधारकों में निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। 20 जून से उन्हें नियमित मिलने वाला राशन भी निशुल्क मिलेगा। पात्रों को समय पर राशन उपलब्ध हो सके, इसके लिए ज्यादातर कोटेदारों ने उठान का कार्य भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई व जून में राशन कार्डधारकों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की थी। योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्डधारक को प्रति यूनिट 3 किग्रा. गेहूं व 2 किग्रा. चावल उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में इस योजना के तहत पात्रों को राशन का वितरण किया जा रहा है। जिले में 1129 कोटे की दुकानों से 4 लाख राशन कार्डधारक जुड़े हुए हैं। इनमें 65 हजार 967 अंत्योदय, जबकि 3 लाख 34 हजार 33 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशनकार्ड कुल 35 किग्रा. राशन उपलब्ध कराया जाता है। इसमें 20 किग्रा. गेहूं व 15 किग्रा. चावल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बीते दिनों प्रदेश सरकार ने भी कोरोना संकट को देखते हुए जून, जुलाई व अगस्त में सस्ती दर में दिया जाने वाला राशन निशुल्क दिए जाने की घोषणा की थी। ऐसे में इस घोषणा से जिले के 4 लाख राशन कार्डधारकों को लाभ मिलेगा। खाद्य एवं विपणन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नियमित मिलने वाला राशन आगामी 20 जून से राशन कार्डधारकों को वितरित किया जाएगा। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन का वितरण पात्रों में किया जा रहा है। बताया कि ज्यादातर कोटेदारों ने योजना के तहत राशन का उठान कर लिया है। शीघ्र ही सभी कोटेदारों की ओर से राशन का उठान पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed