{"_id":"a40358b8faed6b7e00a190a0db6322e9","slug":"four-lack-voter-will-pole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख मतदाता करेंगे मतदान
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों के लिए 247 उम्मीदवार तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 257 पद पर 1449 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भविष्य का फैसला 29 अक्तूबर को 4 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
तीन चरणों की मतदान प्रक्रिया शांतपूर्ण ढंग से कराने के बाद जिला प्रशासन अब चौथे व अंतिम चरण के मतदान को निपटाने की तैयारी में जुट गया है। निर्वाचन कार्य में लगाए गए कर्मचारियों के साथ आवश्यक बैठक करने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों को भी सतर्क रहने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
चौथे व अन्तिम चरण का चुनाव जलालपुर व भियांव विकास खंड क्षेत्र में होगा। इसमें जिला पंचायत की 11 सीटें हैं। इसके लिए 247 उम्मीदवार मैदान में हैं। जलालपुर विकास खंड क्षेत्र में जिला पंचायत की 7 सीटों पर 157 उम्मीदवार व भियांव विकास खंड की चार सीटों पर 90 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
इनका नामांकन, नाम वापसी व चुनाव निशान भी आवंटित हो चुका है। सभी अपनी जीत दर्ज कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार में जुटे हैं। दोनों विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत के 257 सीटों के लिए 1449 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।
जलालपुर विकास खंड क्षेत्र की 153 सीटों के लिए 922 प्रत्याशी व भियांव विकास खंड की क्षेत्र पंचायत के 104 सीट पर 527 प्रत्याशी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान प्रशासन आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के साथ ही मतदान प्रक्रिया सकुशल निपटाने की तैयारी में जुट गया है। दोनों विकास खंडों के करीब 4 लाख से अधिक मतदाता जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 29 अक्तूबर को करेंगे।