{"_id":"57a3811d4f1c1b393a2b8bc0","slug":"four-injured-including-an-aged-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत भीटी निवासी राजेंद्र (65) पुत्र जगन्नाथ गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
उन्हें सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत जाफरगंज बाजार निवासी श्रवण कुमार (45) पुत्र गयाप्रसाद गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी राजकुमार (32) पुत्र भोलाप्रसाद बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर लौटते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासिनी खुशनुमा बानो (19) पुत्री आशिक अली गुरुवार सुबह फव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।