{"_id":"57e6c5584f1c1b4f5aa83e06","slug":"four-injured-in-road-accidents-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, एक की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, एक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासी जगदीश (65) शनिवार सुबह सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी रामचेत (55) शनिवार सुबह बाइक द्वारा अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हंसवर थाना अंतर्गत मूसेपुर गांव निवासी महेंद्र (34) शुक्रवार देर शाम बाइक से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली थाना अन्तर्गत मरथुआ सरैया गांव निवासी श्रीराम (42) शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन