{"_id":"75a847317ee39a85967c52109af33cce","slug":"four-injured-in-road-accidents-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के करमुलहा गांव निवासी राजेश (27) पुत्र आद्याप्रसाद व मौसम वर्मा (32) पुत्र रामसजीवन एक ही बाइक से वैवाहिक आयोजन में भाग लेने इल्तिफातगंज गए हुए थे। शनिवार रात वापस आते समय जमुनीपुर बाजार में सड़क के किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए।
विज्ञापन
इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जलालपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव निवासी हरीलाल (60) पुत्र रामबरन शनिवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के रफीगंज निवासी जानकी (55) पत्नी राजेंद्र रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन