{"_id":"87b9fd41abff2ebfb3ee47ad7e4268d4","slug":"four-injured-in-road-accidents-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र चांदपुर भठपुरा गांव निवासी सीताराम (70) पुत्र सुमिरन बुधवार पूर्वाह्न गांव के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के संघतिया निवासिनी इंद्रावती (45) पत्नी राजेश कुमार मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा थाना क्षेत्र के हयातगंज निवासी तेजनरायन (35) पुत्र बजरंगी मंगलवार शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज थाना क्षेत्र के अकाहीपुर गांव निवासी किशोरीलाल (65) पुत्र रामअरज मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। पहले उनका स्थानीय स्तर पर इलाज हुआ, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन