{"_id":"5883a7d04f1c1b701beffe67","slug":"four-injured-in-road-accident-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
जिले में हुईं अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये। इसमें एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र की खैरून निशा (60) पत्नी अब्बास अली शुक्रवार देर शाम जहांगीरगंज बाजार में सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही बाइक के चपेट में आ गई।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सूचना पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी घटना में अहिरौली थाना क्षेत्र में हुई। शाहपुर निवासिनी प्रमिला (62) पत्नी रामअगन आज सुबह गांव के निकट बाइक की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे कटेहरी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पाल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ निवासी मो. शफाक (18) वर्ष शनिवार सुबह बाइक से किसी काम से महरुआ बाजार गया था। घर आते समय पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के चितवइयां निवासी राजन (30) पुत्र आशाराम शुक्रवार देर शाम किसी काम से जलालपुर बाजार गया था। घर वापस लौटते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।