{"_id":"d5af91d7c6daa58bf37dea397bed2916","slug":"four-injured-in-fighting-for-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव निवासी प्रेमसागर व केशवराम के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन स्थाई निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
नतीजतन शुक्रवार दोपहर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि जिस भूमि को प्रेमसागर अपनी भूमि बता रहा था, उस पर दूसरे पक्ष के लोग शुक्रवार दोपहर कब्जा कर रहे थे। जब इसका विरोध नर्मदा (40) पत्नी प्रेमसागर ने किया, तो आरोप है कि एकजुट हुए विपक्षियों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
गुहार करने पर पहुंची लाली (60) पत्नी रामसागर, मंजू (25) पुत्री प्रेमसागर व सुशीला (40) पत्नी रामउजागिर की भी लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ योगेश शाह ने बताया कि तहरीर मिली है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर छानबीन की जा रही है।