{"_id":"516e23b2584166825ca84b4a11c7f582","slug":"four-injured-in-accident-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासी नवीन त्रिपाठी (38) पुत्र बद्री गुरुवार सुबह बाइक से शहजादपुर जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट एक अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
भीटी थाना अंतर्गत बासूपुर गांव निवासिनी करनराजी (58) पत्नी देवनरायन गुरुवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
महरुआ थाना अंतर्गत दादूपुर गांव निवासी अकबाल (35) पुत्र बरकत अली बुधवार देर शाम बाइक से महरुआ जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना अंतर्गत पिपरिया गांव निवासी बिंदू (30) पत्नी मंशाराम गुरुवार सुबह गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।