{"_id":"81024cab736508dd12a4b740e1fef58b","slug":"four-injured-in-accident-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चार घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के रम्मनपुर निवासिनी ज्ञानमती (50) पत्नी दयाराम शनिवार शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गई। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
हंसवर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार (40) पुत्र रामपाल हंसवर बाजार में शनिवार देर शाम मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। वह साइकिल से किसी काम के लिए हंसवर बाजार आए थे। यहां से वापस जाते समय अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
बसखारी थाना क्षेत्र के कजपुरा जूडा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद (60) पुत्र सुरेशलाल रविवार सुबह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह बाइक से जलालपुर जा रहे थे। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी स्थिति गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी बृजभूषण (32) पुत्र रामनरायण रविवार को कश्मीरिया चौराहे पर पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह पैदल चौराहे पर एक दुकान पर चाय पीने के लिए जा रहे थे। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।