{"_id":"57cc56e24f1c1bb0303174b9","slug":"four-injure-in-accidents-including-an-aged-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत चार घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत चार घायल, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत बेवाना निवासी जगदीश (75) पुत्र बिहारी रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी मोहम्मद नईम (32) पुत्र इश्तियाक रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत विजयगांव निवासी महेश (40) पुत्र रामकेवल शनिवार देर शाम अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर हरीपुर गांव निवासी रोहित (28) पुत्र हीरालाल को रविवार सुबह उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से चोट लग गई जब वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।