फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four houses were ashes from fire

आग लगने से चार मकान राख

Sun, 05 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four houses were ashes from fire
आग - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर भियांव में रविवार पूर्वाह्न अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से चार घरों का सामान पूरी तरह राख हो गया। इसमें लगभग चार लाख का नुकसान हुआ है। घटना से पीड़ित परिवारों में रोना-पीटना मचा हुआ है। रविवार पूर्वाह्न सैदपुर भियांव निवासी लाले निषाद पुत्र जीते के छप्परनुमा घर से अचानक लपटें निकलना शुरू हो गईं।

विज्ञापन


यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लाले के घर से उठ रहीं लपटों ने बगल स्थित हरदेव के छप्परनुमा घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद अच्छेलाल व मुन्नेलाल के छप्परनुमा घर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अथक प्रयास से लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक चारों घरों का सामान पूरी तरह राख हो चुका था। पीड़ितों के अनुसार आग की चपेट में आने से लगभग चार लाख रुपये का सामान जल गया। बाद में राजस्वकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसडीएम विवेक मिश्र ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को घटनास्थल की पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed