फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four gangsters, each carrying a reward of rupees 25,000, arrested

Ambedkar Nagar News: 25-25 हजार के चार इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four gangsters, each carrying a reward of  rupees 25,000, arrested
जलालपुर। जलालपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मित्तूपुर मार्ग से 25-25 हजार रुपये के इनामी चार गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साहबतारा निवासी कौसर, इसी गांव के सुहेल और मोहम्मद सुहेल और महमूदनगर निवासी शकील उर्फ चिल्लाऊ (46) शामिल हैं।
विज्ञापन

यह गिरोह सक्रिय रूप से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पूर्व में इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और वर्तमान में वे जमानत पर रिहा थे। संगठित गिरोह चलाकर चोरियों को अंजाम देने के मामले में इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसी मामले में इनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सितंबर माह में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि चार इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed