फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four arrested in case of robbery from milk trader

दूध व्यवसायी से लूट मामले में चार दबोचे

Sun, 18 Sep 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in case of robbery from milk trader
अंबेडकरनगर। पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दूध व्यवसायी से हुई लूट मामले में चार शातिर बदमाशों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 15 हजार की नकदी, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई। चारों को जेल भेज दिया गया। इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव निवासी दूध व्यवसायी नितिन मिश्र से 10 सितंबर की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गांव के निकट तमंचे के बल पर 13 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया था। विरोध पर तमंचे की बट से मारकर नितिन को घायल भी कर दिया था। नितिन की तहरीर पर जहांगीरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मामले में स्वाट व सर्विलांस टीम को भी लगा दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जहांगीरगंज पुलिस ने शुक्रवार को स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ बावली चौक पर चेकिंग अभियान चला रखा था। देर रात दो बाइक पर सवार चार युवक तिलकटंडा से बावली चौक की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस को देख वे भागने लगे। पुलिस टीम ने नरियांव गांव के पास घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंकित यादव उर्फ टोनी निवासी मदुआना थाना जहांगीरगंज, सुरजीत यादव निवासी रामनगर महुअर जेठावा थाना आलापुर, योगेंद्र प्रजापति निवासी लखनडीह थाना जहांगीरगंज व लवकुश यादव निवासी हरपुर थाना आलापुर के तौर पर हुई।

उनके कब्जे से 15 हजार रुपये नकद के अलावा एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल तथा दो बाइक बरामद हुई। चारों के खिलाफ जिले के कई थानों में लूट आदि के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में जहांगीरंज एसओ विजय प्रताप तिवारी, स्वाट प्रभारी संजय सिंह व उपनिरीक्षक अजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed