फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four arrested for kidnapping clinic operator, sent to jail

Ambedkar Nagar News: क्लीनिक संचालक के अपहरण में चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Thu, 03 Jul 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for kidnapping clinic operator, sent to jail
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। अमेठी जनपद से होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक की क्लीनिक चलाने वाले कोलकाता के साधन मंडल का अपहरण किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मंटू मिश्रा समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


कोलकाता के हाबड़ा क्षेत्र के मोहिशा मसलंदपुर गांव के साधन मंडल जनपद अमेठी के थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के कस्बा रानीगंज में रहकर आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चलाते हैं। बीते मंगलवार की शाम साधन ने टांडा कोतवाली पहुंचकर बताया कि 27 जून की रात करीब 10 बजे वह अपने रानीगंज स्थित आवास पर सो रहे थे। चार व्यक्तियों ने उसे जबरन पकड़कर वाहन में बैठा लिया था। 30-35 किलोमीटर दूर मिल्कीपुर के आसपास लेकर पहुंचे, जहां मंटू मिश्रा उर्फ धीरेंद्र मिश्रा निवासी ग्राम पूरे पाटन दीन मिश्र निमड़ी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या भी आ गया।
विज्ञापन

मंटू रानीगंज बाजार में ही रोटावेटर की दुकान चलाता है। फिर पांचों लोगों ने उन्हें खेत में एक ट्यूबवेल के पास ले जाकर मारा पीटा। मंटू ने अपनी प्रेमिका से दूर रहने की नसीहत दी। इसके बाद हाथ बांध कर ट्यूबवेल वाले कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन जान बख्शने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में साधन मंडल को पुनः उसी वाहन में लादकर मंटू मिश्रा ने अपने चारों साथियों से सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या करने की बात कही। इसके बाद चारों कोतवाली टांडा क्षेत्र के मुबारकपुर लाए और उनके भांजे के नंबर पर फोन पर बात कराई। रास्ते में पेट्रोल भरवाकर उनके मोबाइल से भुगतान कराया। नाश्ते के लिए चारों रुके तो साधन गाड़ी से उतरकर भाग निकले थे। इसके बाद कोतवाली टांडा पहुंचकर पुलिस काे पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। पुलिस ने मंटू मिश्रा व चार अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मंटू मिश्रा, सूरज मिश्रा, पवन कुमार तथा मुकेश कुमार को मोहनगंज-मुबारकपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed