{"_id":"61a713efef825f501826a6b9","slug":"four-accused-of-ankit-murder-case-sent-to-jail-ambedkar-nagar-news-lko60682149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड के चार आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड के चार आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा/बसखारी (अंबेडकरनगर)। भूमि विवाद को लेकर टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर में हुई युवक की हत्या में नामजद सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इस बीच पकड़ी भोजपुर में दूसरे दिन मंगलवार को शांति का माहौल तो दिखा, लेकिन तमाम दुकानें अनहोनी की आशंका में बंद ही रहीं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
भूमि विवाद में सोमवार को पकड़ी भोजपुर बाजार में हुई अंकित यादव की हत्या के बाद अब माहौल शांत है। सोमवार को भोजपुर पकड़ी बाजार में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा था। किसी बड़े उपद्रव की आशंका के चलते बाजार की लगभग सभी दुकानें दोपहर बाद बंद हो गई थीं। पुलिस ने हंगामे के बीच ही मुठभेड़ में पहले मुख्य आरोपी राजेंद्र तथा उसके दो पुत्रों अनिमेष व अवनीश को गिरफ्तार कर लिया था।
बाद में आरोपी बनाई गईं राजेंद्र की पत्नी सुदामा व दोनों बालिग बेटियों रोली व अर्चना को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल राजेंद्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने उसे पुलिस की जीप से उतारकर पीट दिया था। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस मुठभेड़ में घायल अनिमेष का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टांडा कोतवाल बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि अवनीश, सुदामा, रोली व अर्चना को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इस बीच पकड़ी भोजपुर बाजार व आसपास के क्षेत्र में माहौल शांत है। पुलिस की ड्यूटी समेत बाजार के इर्दगिर्द लगाई गई है। एक सेक्शन पीएसी की तैनाती के साथ ही अलग-अलग समय पर अलीगंज, हंसवर व सम्मनपुर थानाध्यक्षों की ओर से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली जा रही है, जबकि टांडा कोतवाल लगातार अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं। मंगलवार को पकड़ी भोजपुर में सन्नाटा पसरा रहा। कारण यह कि ज्यादातर दुकानें नहीं खुल सकीं। बुधवार से बाजार में सामान्य चहल-पहल होने की उम्मीद है।