{"_id":"6083068a8ebc3e59215882dc","slug":"forest-fire-hundreds-of-green-trees-burnt-ambedkar-nagar-news-lko575456928","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग, सैकड़ों हरे पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग, सैकड़ों हरे पेड़ जले
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोहझरा में जंगल में आग लगने से जलते पेड़।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
भीटी। थाना क्षेत्र के लोहझरा गांव स्थित जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर भीटी थाना प्रभारी दयाशंकर मित्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। इसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक सैकड़ों हरे पेड़ जल चुके थे। बताया जाता है कि यह सभी पेड़ प्रशासन की ओर से लगवाए गए थे।
भीटी थाना क्षेत्र के लोहझरा गांव स्थित जंगल में गुरुवार देर शाम अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इससे वहां लगे हरे पेड़ धू-धूकर जलने लगे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों को मामले की जानकारी हो सकी। आननफानन में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी भीटी पुलिस को देने के साथ फायर ब्रिगेड को दी। इस बीच तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
इस बीच भीटी एसओ दयाशंकर मित्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक सैकड़ों पेड़ आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जल चुके थे। आग कैसे एवं किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। एसओ ने बताया कि सूचना मिलने के कुछ ही देर में वे टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।