फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Follow traffic rules to avoid accidents

हादसों से बचने को ट्रैफिक नियम अपनाएं

Sat, 28 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules to avoid accidents
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित ईसीआई महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटना से बचा जा सकता है। साथ ही सभी छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गई।
विज्ञापन

प्रबंधक रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आए दिन सड़क पर गलत दिशा में चलने के कारण हादसे होते रहते हैं। इसलिए हमें सही साइड से चलना चाहिए। यदि हम यातायात नियमों का पालन करेंगे तो न सिर्फ स्वयं हादसे से बच सकेंगे, बल्कि दूसरों को हादसे का शिकार होने से बचा सकेंगे।
विज्ञापन

सड़क के किनारे पटरियों पर बने यातायात संकेतों का सभी को गंभीरता से पालन करना चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। कहा कि सड़क पार करते समय या फिर वाहनों को ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उचित स्थान मिलने पर ही सड़क पार करें और वाहनों को ओवरटेक करें। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव व अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed