फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Follow the traffic rules 100%

ट्रैफिक नियमों का शत-प्रतिशत करें पालन

Wed, 25 May 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Follow the traffic rules 100%
अंबेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में यातायात का संदेश देते विद्यार्थी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं सेे यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गई। कहा गया कि न सिर्फ स्वयं ट्रैफिक नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सुचिता पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि बीते कुछ वर्षों से पूरे देश में मार्ग हादसों में होने वाली मौत की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसका कारण एक तरफ जहां सड़कों पर वाहनों का बढ़ता दबाव है, तो वहीं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन न करना भी है। अक्सर देखा जाता है कि वाहन चलाने के दौरान ईयर फोन का प्रयोग युवा करते हैं। यह अत्यंत हानिकारक है।
विज्ञापन

तमाम हादसे ऐसी ही लापरवाही के चलते होते हैं। ऐसे में वाहन चलाने के दौरान न तो फोन पर बात करें और न ही ईयर फोन का ही प्रयोग करें। आधुनिकता के इस दौर में जबकि प्रत्येक क्षेत्र में लोग जागरूक हो रहे हैं, लेकिन यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसी के चलते सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। यातायात आरक्षी अंकुश चौधरी ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट तो चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन कतई न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करने को लेकर न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस मौके पर रामप्रवेश यादव, अशोक राय, विवेक, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed