{"_id":"57740e584f1c1b576179b227","slug":"fob-demolished-disrupting-rail-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरभरा कर ढहा एफओबी, रेल यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभरा कर ढहा एफओबी, रेल यातायात बाधित
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन की पटरी पर बुधवार शाम गिरा जर्जर फुट ओवरब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन अकबरपुर पर निष्प्रयोज्य हो चुका फुट ओवरब्रिज हटाने के दौरान बुधवार शाम अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इससे दो एक्सप्रेस व एक पैसेंजर ट्रेन को पूर्व के स्टेशनों पर रोक देना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने कांट्रैक्टर पर कार्रवाई के लिए आरपीएफ में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
एक घंटेे बाद मलबे को वहां से हटाया जा सका, इसके बाद ही ट्रेनों का आवागमन बहाल हुआ। गौरतलब है कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से दो व तीन पर जाने के लिए दशकों पुराना जो फुट ओवरब्रिज बना था, उसके जर्जर हो जाने के कारण रेलवे ने पानी टंकी की तरफ नया फुट ओवरब्रिज बनवा दिया है।
विज्ञापन
पुराने फुट ओवरब्रिज को जर्जर व निष्प्रयोज्य घोषित कर उससे आवागमन रोक दिया था। तीन दिन से निष्प्रयोज्य फुट ब्रिज को हटाने का काम चल रहा था। दोनों प्लेटफार्मों पर स्थित सीढ़ियों को तो कांट्रैक्टर के कर्मचारियों ने काफी हद तक हटा दिया था।
विज्ञापन
बुधवार दिन में निष्प्रयोज्य फुट ओवरब्रिज को हटाने का काम शुरू हुआ था। बताया जाता है कि शाम पांच बजे के करीब अचानक फुट ओवरब्रिज भरभराकर पटरियों पर ही गिर पड़ा। इससे वहां भगदड़ सी मच गई।
हालांकि इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन इससे रेल यातायात जरूर बाधित हो गया। कैफियात व किसान एक्सप्रेस के अलावा पैसेंजर ट्रेन को पूर्व के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। एक घंटेे बाद मलबे को वहां से हटाकर ट्रेनों का आवागमन बहाल किया जा सका।
उधर, इस मामले में बाद में प्रभारी स्टेशन अधीक्षक आरएच यादव ने आरपीएफ थाने में तहरीर देकर कांट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। इसमें कहा गया कि बिना अनुमति के ही कांट्रैक्टर द्वारा फुट ओवरब्रिज पर काम कराया जा रहा था। ऐसे में कांट्रैक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाए।